Oplus_0

झांसी। गुरुवार को नगर निगम के महारानी लक्ष्मी बाई सभागार में उपसभापति पद के चुनाव में निर्विरोध उपसभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका साहू निर्वाचित हो गई। इस मौके पर महापौर बिहारी लाल आर्य, सदर विधायक रवि शर्मा एवं विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित समस्त पार्षदों ने प्रियंका साहू को बधाई दी।

गौरतलब है कि नगर निगम में उपसभापति पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के खेमे में कुछ नाम कार्यकारिणी सदस्यों के चर्चाओं का विषय बनता जा रहा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अचानक निर्णय लेते हुए प्रियंका साहू को उपसभापति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया जिस पर भाजपा के कार्यकारिणी सदस्यों ने सहमति जताई। विपक्ष पार्टी सदस्यों ने भी उपसभापति चुनाव को लेकर निर्णायक स्थिति बनाते हुए आप पार्टी के आशीष रैकवार को प्रत्याशी बनाते हुए पर नामांकन पत्र दाखिल कराया लेकिन नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन का समय वापसी की प्रक्रिया में विपक्षी दल के प्रत्याशी में पर्चा वापस ले लिया जिससे भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका साहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

गौरतलब है कि नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी संपूर्ण चुनाव के दौरान हो चुकी थी लेकिन इस कार्यकारिणी में एक उपसभापति चुना जाता है और यह प्रक्रिया संपूर्ण रूप से आज पूरी कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने सातवीं बार उपसभापति पद पर विजय हासिल परचम लहराया। भारतीय जनता पार्टी ने पांच बार पुरुष प्रत्याशी बनाकर उपसभापति निर्विरोध बनाए हैं और इस बार 2023 एवं 24 में महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया और निर्विरोध निर्वाचित घोषित कराया। भारतीय जनता पार्टी के खेमे में इस बार कई दिग्गज कार्यकारिणी सदस्य उम्मीद लगाए बैठे थे कि उन्हें उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं भारतीय जनता पार्टी के एक नेताओं ने आपकी मंथन के बाद यह कह दिया इस बार भी उपसभापति पद पर महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया जाए उनकी सफलता से फिलहाल विपक्ष दल के प्रत्याशी ने भी महिला सम्मान सर्वोपरि की बात कहते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया इस प्रक्रिया पर महापौर बिहारी लात कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है जिसको देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह निर्णय लिया की कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका साहू को उपसभापति पद का उम्मीदवार बनाया जाए और हमारे सभी सांसदों ने सहमति जताते हुए निर्विरोध विजय हासिल कराई। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर शहर का विकास करेंगे हम सब का उद्देश्य है। दौरान दौरान पूर्व उपसभापति सुशील दुबे, सुनील नेनवानी, भरत सेन, बंटी राजा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सोनी, आशीष रैकवार, विकास खत्री, महेश गौतम, कन्हैया कपूर, उमेश जोशी, लखन कुशवाहा, संजीव गुप्ता, अरविंद खटीक सहित अन्य पाषर्दगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट-रामकुमार साहू