विधायक प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से मुक्त किया 

0
54

झांसी। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों एवं विभागों में सहयोग एवं जनसमस्याओं के निराकरण हेतु नामित विधायक प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से मुक्त अर्थात हटा दिया है।

विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा मीडिया को जारी पत्र में बताया गया है कि वर्तमान में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी चुनावी कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्त्वपूर्ण दायित्व एवं जिम्मेदारियाँ प्रदान की जा रही हैं। संगठन के कार्यों में बढ़ी हुई व्यस्तता के कारण विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित सभी कार्यकर्ता अपने-अपने संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतः सक्रिय रहेंगे।अतः प्रशासनिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से तत्काल प्रभाव से पूर्व में नामित सभी विधायक प्रतिनिधियों को उनके उक्त दायित्वों से मुक्त किया जाता है।

मैं उक्त सभी के द्वारा जनसेवा एवं क्षेत्रीय विकास के लिए दिए गए सहयोग, समर्पण एवं योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ तथा आशा करता हूँ कि वे भविष्य में भी संगठन एवं समाजहित के कार्यों में इसी प्रकार सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here