कांग्रेस चलाएगी छात्रों की गूंज अभियान : युवा नेता गौरव जैन 

0
36
Oplus_16908288

भाजपा व केन्द्र सरकार पर जम कर बोले हमले 

झांसी। नीट और अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में झांसी में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गौरव जैन ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज अभियान शुरू करने की जानकारी साझा की। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ तीन काम कर रही निजीकरण, संघीकरण, केंद्रीयकरण। इसके अलावा वह इतिहास से भी छेड़छाड़ कर रही। नाम परिवर्तित करना, महापुरुषों पर अनर्गल टिप्पणी करने का काम कर रही है , किंतु भाजपा द्वारा छात्र हित में कोई जिम्मेदारी नहीं ली जा रही। इसीलिए कांग्रेस पार्टी अब छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी। कांग्रेस ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने पर मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है।

मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव जैन ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षा बजट में कटौती पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018, 2021, 2022, 2024 और 2026 में नीट परीक्षा में गड़बड़ियां और पेपर लीक हुए हैं। इससे पहले 2015 में एआईपीएमटी (अब नीट) का पेपर भी लीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। गौरव जैन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आवाज उठाने और सड़कों पर संघर्ष करने के बाद ही सरकार को नीट परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी, एन एस यू आई अब छात्रों की गूंज अभियान चलाएगी। जिसमें उत्तर प्रदेश से दो जिले लिए गए है, जिसमें मेरठ ओर प्रयागराज है, इस अभियान के दौरान जगह जगह आंदोलन ओर पेपर लीक के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि नीट पेपर लीक से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण देश के विभिन्न राज्यों में अब तक 12 छात्रों की जान जा चुकी है। कांग्रेस पार्टी इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों से प्रेरित हत्या मानती है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 12 सालों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिसमें 90 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन दोषियों को सजा मिलने के मामले न के बराबर हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ सुनील तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था के बजट को आधा कर दिया है। उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी और बुलंदशहर में आवासीय परिसरों में हो रही व्यापारिक गतिविधियों को तत्काल रुकवाने की मांग जिला प्रशासन से की। इस दौरान अमीर चंद्र सहित अन्य पदाधिकारी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here