झांसी। नगर निगम झांसी के संयुक्त महासंघर्ष समिति के आवाहन पर अशोक प्याल जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ शाखा नगर निगम झांसी के नेतृत्व में सैकडों सफाई कर्मचारी राजकीय संग्रहालय में अंजना पंवार उपाध्यक्षा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के आगमन एवं विचार गोष्ठी में उपस्थित हुये।
संघर्ष समिति के संयोजक अशोक प्याल द्वारा उपाध्यक्षा को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत-सम्मान किया, उनके साथ प्रियंका साहू उप सभापति नगर निगम झांसी का भी रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया एवं अनूप करौसिया भाजपा नेता का पगडी पहनाकर स्वागत किया।
तत्पश्चात संयुक्त महासंघर्ष समिति ने संविदा सफाई कर्मचारियों एवं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को नियमित किये जाने का व सफाई कर्मचारियों का उत्पीडन करने वाले श्री राजकिशोर लेखाधिकारी नगर निगम झांसी को स्थानांतरण होने के दो सप्ताह बाद भी कार्य मुक्त न किये जाने के सम्बंध में प्रार्थना सहित ज्ञापन उपाध्यक्षा को भेंट किया तथा वक्ताओं ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान संघर्ष समिति के श्री विकास पहलवान, डी० के० पथरोड, सुभाष मातें अनिल हवलदार, महेश पहलवान, शम्भू नरवारे, ओमप्रकाश बडे, राजेश हवलदार, नरेश डागौर, रामजीशरण करौसिया, लखन कमांडो, भरोसी महांत, प्रकाश, चौधरी, रवि खरारे, अरूण करौसिया, मोहन उर्फ बोरा, कैलाश जयमाई, जितेन्द्र आगवान, लखन पथरोड़, सियासरन दवोईया, मनोज प्याल, रवि पवार, पारस पहलवान, वीरेन्द्र दवोईया, अरून चौधरी, मनोज चंडारिया, कपिल राय बग्गन, कुन्दन गांचले, आदि उपस्थित रहे। संचालन नवल किशोर प्याल ने किया। अंत में आभार कुन्दनलाल नेता ने व्यक्त किया।














