झांसी। बच्चों के खिलाफ व महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा की रोकथाम व POSH कानून 2013 हेतु व्यापक प्रतिक्रिया पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जन साहस संस्था, जिला प्रोबेशन अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई के तत्वाधान में पुलिस लाइन सभागार में किशोर न्याय बोर्ड प्रधान मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, गोपीनाथ सोनी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, संयुक्त निदेशक अभियोजन अधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक श्रम आयुक्त दीपका, डॉ शैलेश स्वास्थ विभाग, अपर सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, महेंद्र कुमार विधि विभाग बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, ए एच टी यू / एस जे पी यू प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह एवं सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

कार्यशाला की शुरुआत करते हुए जन साहस संस्था से चंचल धाकड़ द्वारा झांसी जिले में जन साहस संस्था द्वारा किए गए शासन-प्रशासन के साथ मिलकर कार्य पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया  तथा शादाब आलम द्वारा तकनीकी सत्र में सहभागिता की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी द्वारा प्रतिभागियों को कार्यशाला का उद्देश्य बताते हुए POSH कानून के संबंध में जानकारी दी गयी और फीड बैक लेते हुए आवश्यक सुझाव साझा किया गया।

 कार्यक्रम में उपस्थित बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष राजीव शर्मा जी  चिकित्सा विभाग से उप चिकित्सा अधिकारी महेंद्र सिंह, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से डॉ0 महेंद्र कुमार HOD जी द्वारा तकनीकि सत्र में जे जे एक्ट , पॉक्सो, बाल विवाह मार्गदर्शन किया गया। कार्यशाला में AHTU थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, SJPU से पर्वत सिंह मीना, तकनीकी सत्र में जन साहस संस्था से दिनेश रैकवार, पायल, रविंद्र यादव, अनीता, मुकेश कुमार,  चंचल, सैफ, उर्मिला, अनीता,  मुकेश आर्या, सूरज, जगदीश  अल्तमस एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।