ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग में संशोधन

0
33

झांसी। झांसी रेल मंडल अंतर्गत ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा एवं रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया गया है। पूर्व में जारी सूचना के क्रम में परिवर्तित मार्ग की संशोधित व्यवस्था लागू की गई है।

ललितपुर स्टेशन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर–निजामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग 14.07.2026 से 20.07.2026 तक (07 फेरे) संशोधित रहेगा। यह ट्रेन बीना–गुना–ग्वालियर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद–निजामुद्दीन एक्सप्रेस का मार्ग 13.07.2026 से 20.07.2026 तक (08 फेरे) परिवर्तित रहेगा। यह ट्रेन भोपाल–संत हिरदाराम नगर – नागदा – कोटा – बयाना – मथुरा जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस का मार्ग 16.07.2026 से 19.07.2026 तक (04 फेरे) संशोधित रहेगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन–बयाना–कोटा–नागदा–संत हिरदाराम नगर–भोपाल– परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर–नांदेड़ एक्सप्रेस का मार्ग भी 17.07.2026 से 20.07.2026 तक (04 फेरे) संशोधित रहेगा। यह ट्रेन मथुरा जंक्शन–बयाना–कोटा–नागदा–संत हिरदाराम नगर–भोपाल–मार्ग से संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन मार्ग एवं समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा स्टेशन सूचना प्रणाली के माध्यम से प्राप्त कर लें।

ललितपुर स्टेशन पर किया जा रहा यार्ड रिमॉडलिंग कार्य रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने, संरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा भविष्य में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है। रेलवे प्रशासन यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here