#Jhansi इलाहाबाद बैंक चौराहा पर अरबों की संपत्ति को हड़पने के आरोप में 17 के खिलाफ रिपोर्ट 

0
488
Oplus_16908288

फर्जी वसीयत तैयार कर बैनामा करा कर कब्जा करने का आरोप

झांसी। झांसी के पाश एरिया इलाहाबाद बैंक चौराहा सिविल लाइन की अरबों रुपए कीमती जमीन हड़पने के लिए वर्षों से चल रहा विवाद थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज होने से फिर सुर्खियों में आ गया। फर्जी वसीयत तैयार कर इस अरबों की प्रोपर्टी को हड़पने के मामले में 17 लोगों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120B, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

थाना नवाबाद में मध्यप्रदेश के जिला होशंगाबाद पिपरिया मप्र व हाल निवासी इलाहाबाद बैंक चौराहा राघवेंद्र पालीवाल ने बताया कि उसकी जिला झांसी सिविल लाईन की नान जेड.ए. खाता सं0 52 आराजी सं0-294 रकवा 1.668 हे0 एवं खाता सं0-45 आराजी सं0-287 रकवा 0.332 हे0 भूमि का धोखाधड़ी एवं कूटरचित बसीयत द्वारा फर्जी तरीके से बैनामा करा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी भूमि के पास की भूमि का पट्टा अर्सा लगभग 70 वर्ष पूर्व फ्रेनी वायस के पूर्वजों को आवंटित किया गया था तथा उक्त पट्टे की भूमि के विक्रय का अधिकार ना तो फेनी वायस को था और न ही पति स्व० फिरोज एडल जी को था। न उनके पूर्वजों को था। इसके बाद भी स्व० फिरोज एडल जी द्वारा उक्त पट्टे की भूमि का विक्रय कर दिया गया। इसके बाद स्व० फिरोज एडलजी व उनकी पत्नी फ्रेनी वायस के पास कोई भूमि का स्वामित्व एवं रकवा शेष नही बचा।

उन्होंने बताया कि झांसी के भूमाफिया रवि राय पुत्र आन्नद राय, संजय राय पुत्र रामशरण राय, अखिल राय पुत्र महेश राय, आशुतोष राय पुत्र राजेश राय, अमित सिंह पुत्र चन्द्रशेखर सिह, शौली राय पत्नी संजय राय, नरेन्द्र कौशिक पुत्र नवल किशोर, मयूर अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल, सुमित राय पुत्र राजेन्द्र राय, रजत गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता, फरोख पेस्टनजी पुत्र के.बी, रिषभ राय पुत्र संजय राय, संजय निगम पुत्र सन्तोष कुमार, फिरदोस पी भागलिया पुत्र परवेज भागलिया, विनोद कुमार प्रजापति पुत्र मूगाराम एवं मोना हाण्ड़ा के साथ कूटरचित षड्यंत्र कर 30 रूपये के स्टाम्प पर एक वसीयत नैविल रौनी डिक्क पुत्र रौनी डिक्क, निवासी 6डी 401 सौल सिंह पारसी कालोनी पम्प हाउस मनीष पार्क के पीछे अंधेरी इस्ट मुम्बई के नाम 09.07.2021 को जरिये नोटरी निष्पादित करा दी।

उक्त वसीयत पंजीकृत भी नही कराई गई उक्त वसीयत के बाद फ्रेनी वायस का देहान्त हो गया और सभी भू-माफियों ने साथ मिलकर प्रार्थी की भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से कूटरचित बसीयत के आधार पर बैनामा करा लिए और प्रार्थी की छल द्वारा कुछ भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया तथा प्रार्थी को आये दिन सभी भूमाफिया धमकाते रहते है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120B, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पूर्व में भी दर्ज है इसी जमीन को लेकर मुक़दमे

सूत्रों की मानें तो इस बेशकीमती जमीन के लिए कई लोगों के पास बैनामा हैं, आए दिन इस जमीन पर कब्जा दखल को लेकर विवादित स्थिति बनती है और लोग यह जमीन अपनी अपनी बताते हैं। इस प्रकरण में थाना नवाबाद में एक मुकदमा आठ लोगों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here