नवोदय विद्यालय परिसर में शिक्षिका के आवास से लाखों का माल उड़ाया

0
37
Oplus_16908288

झांसी। बरुआसागर क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के आवासीय परिसर में विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के आवास से चोर लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए।

बरुआसागर क्षेत्र में स्थित नवोदय विद्यालय में लक्ष्मी देवी पत्नी पंकज वर्मा गणित विषय की शिक्षिका हैं। वह परिवार सहित विद्यालय के आवासीय परिसर में जी एच 2 आवास के ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं। गत 7 जून को वह विद्यालय में अवकाश के चलते अपने आवास का ताला लगाकर झांसी चली गईं थीं । बुधवार 24 जून को जब वह वापस लौटीं और आवास का ताला खोलकर अंदर पहुंचीं तो अन्दर कमरों व अलमारी के ताले टूटे व सारा सामान बिखरा था।

पुलिस को दी गई तहरीर में शिक्षिका ने बताया गया कि उनके आवास से अज्ञात चोर एक किलो चांदी, सोने के दो कंगन, सोने का एक हार, टॉप्स और 8 हजार रुपये नकद आदि लगभग चार लाख का माल ले गए। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने आवास के पीछे लगी खिड़की का तार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों के ताले आदि तोड़कर गहने लेकर भाग गए गए। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here