#Jhansi आकाश सहित 8 कोचिंग संस्थानों पर जेडीए की सील

0
291
Oplus_16908288

बिना मानचित्र स्वीकृत कराये हो रहा था संचालन, कई की जांच जारी 

झांसी। लखनऊ में हुए हादसे में 15 मौतों के मामले में कई अधिकारियों पर गिरी गाज से जागे झांसी विकास प्राधिकरण ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में अनधिकृत कोचिंग सेंटर की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके तहत जेडीए के अधिशाषी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में जनपद में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अनेक कोचिंग संस्थानों द्वारा झांसी विकास प्राधिकरण से भवन का मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही व्यावसायिक गतिविधियों /कोचिंग संस्थानों का संचालन किया जाते मिला, जो उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम तथा प्राधिकरण के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। अनियमितताओं एवं बिना मानचित्र स्वीकृति/ स्वीकृत मानचित्र के विपरीत के कोचिंग संस्थानों के संचालन को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा संबंधित संस्थानों के विरुद्ध तत्काल प्रवर्तन कार्रवाई की्र सील लगा दी गई। हालांकि बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर में ताले लटके मिले।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, झाँसी विकास प्राधिकरण भी उपस्थित रहे।

इन कोचिंग सेंटर पर जड़ी गई सील

·कुमार्स आईएएस, सीपरी बाजार, झांसी, केजीएन स्टडी इलाइट चौराहा झांसी, विद्यापीठ कोचिंग क्लासेज, सिविल लाइंस, झांसी, कॉमर्स क्लासेज, पंचकुइयां चौराहा, झांसी,·एकलव्य क्लासेज, आतिया तालाब, झांसी, मोशन क्लासेज, आतिया तालाब, झांसी, महिंद्रा क्लासेज, जीवनशाह चौराहा, झांसी,·आकाश कोचिंग, चित्रा रोड सिविल लाइंस, झांसी पर कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here