किशोरी को मौत के मुंह खींच लाया युवक

0
217
Oplus_16908288

प्रेमी से शादी नहीं होने से क्षुब्ध किशोरी ट्रेन के सामने पहुंची थी

ग्वालियर। मंगलवार की रात लगभग 8-9 बजे 17 वर्षीय किशोरी आत्महत्या के इरादे से रेलवे के उस ट्रैक पर पहुंच गयी जिस पर तेज रफ्तार सुपरफास्ट ट्रेन आ रही थी। कुछ ही सेकेण्ड में बड़ा हादसा हो सकता था, किंतु तभी एक युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दौड़ कर किशोरी को पकड़ कर मौत के मुंह से खींच लाया। घटना ग्वालियर के एजी ऑफिस पुल के नीचे डीआरडीओ के सामने स्थित रेलवे ट्रैक की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किशोरी काफी देर तक ट्रैक के आसपास घूमती रही। इसके बाद वह अचानक उसी लाइन की ओर बढ़ने लगी। जिस पर सुपरफास्ट ट्रेन तेजी से आ रही थी। स्थिति की गंभीरता समझते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। लोग चिल्लाकर किशोरी को रोकने का प्रयास करते रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इस बीच घटनास्थल पर मौजूद प्रहलाद सिंह तोमर ने बिना देर किये किशोरी की तरफ दौड़ लगाई। उसने ट्रेन के बेहद नजदीक पहुंच चुकी किशोरी का पकड़ कर ट्रैक से खींच कर दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। कुछ सेकेण्ड की देरी किसी बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी। लेकिन युवक के साहस व तत्परता से एक जिन्दगी बच गयी।

किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने परिवार द्वारा तय की जा रही शादी से नाराज थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी पसंद के युवक से विवाह करना चाहती थी, जबकि परिवार उसकी शादी अपनी मर्जी से कराने की तैयारी कर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाने की कोशिश की।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किशोरी को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उससे बातचीत की। साथ ही परिजन से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। बुधवार दोपहर घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर युवक की जमकर सराहना हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे कुछ ही क्षणों में एक बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here