रेलवे ट्रैक पर बी-टेक के छात्र का सिर-धड़ अलग-अलग मिला 

0
287
Oplus_16908288

मृतक डिप्रेशन में था, परिजन करा रहे थे झाड़-फूंक

झांसी। झांसी -कानपुर रेल मार्ग पर चिरगांव थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय बीटेक छात्र का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। परिजन के मुताबिक, छात्र डिप्रेशन से जूझ रहा था। संभवतः इसी परिस्थितियों के चलते उसने आत्महत्या की है।

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हवेलीपुरा मोहल्ला निवासी किसान राजेंद्र राजपूत का इकलौता बेटा लगभग 20 वर्षीय नीरज इंदौर में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र था। पिछले करीब एक महीने से वह डिप्रेशन में था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह रात-रात भर सो नहीं पाता था और कई बार असामान्य बातें करता था।

इसी स्थिति के चलते करीब 20 दिन पहले उसे घर लाया गया था। यहां झाड़-फूंक कराने के साथ डॉक्टरों से भी उसका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के बाद उसकी स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिला था। बुधवार को नीरज को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया था। डॉक्टर से परामर्श के बाद दोपहर करीब 2 बजे परिवार के लोग उसे लेकर घर लौट आए। उस समय वह सामान्य नजर आ रहा था।

बुधवार की सायं करीब 6 बजे वह अचानक घर से निकल गया। परिजनों ने आसपास और मोहल्ले में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि घर से लगभग डेढ़ किमी दूर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here