झांसी। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन (NCRMU) के झांसी मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व जुझारू, संघर्षशील, कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले एच एस चौहान को सौंपा गया है।

उमरे मुख्यालय प्रयागराज द्वारा जारी पत्र के अनुसार एनसीआरएमयू झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार खरे जेई अधीन वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियन्ता / टीआरएस के 31 जुलाई 24 को सेवानिवृत होने पर एच.एस. चौहान सीटीआई अधीन एस.एम/झांसी एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष एनसीआरएमयू को झॉसी मंडल के गंडल अध्यक्ष पद हेतु नामित किया जाता है।

गौरतलब है कि श्री चौहान वर्ष 2014 से 22 तक यूनियन के मंडल अध्यक्ष रहे। वर्तमान में वह यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हैं। चौहान केन्द्रीय उपाध्यक्ष पद के साथ मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व निभाएंगे। श्री चौहान के मंडल अध्यक्ष बनने से मैंस यूनियन को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को समस्याओं का भी निस्तारण कराने में मदद मिलेगी।