आमने-सामने दो बाइक की भिड़ंत, दो लोगों की मौत

0
92

महिला-बच्चे समेत तीन गंभीर घायल

दतिया मप्र। मप्र के जिला दतिया के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में खन्जापुरा-सेवढ़ा रोड पर गुरुवार शाम दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला, सात वर्षीय बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर भगुवापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल सेवढ़ा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम सिंह वंशकार (35) पुत्र रामचरण वंशकार निवासी समथर (उत्तर प्रदेश) और सुरेश त्यागी (60) पुत्र फूल सिंह त्यागी निवासी असवार, जिला भिंड को मृत घोषित कर दिया।

घायलों को ग्वालियर रेफर किया हादसे में घायल अनीता वंशकार (40) पत्नी राम सिंह वंशकार निवासी आंसूली, थाना थरेट और आशीष वंशकार (7) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दतिया रेफर किया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल परिहार निवासी शिवपुरी की हालत नाजुक होने के कारण उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here