झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया गया है कि अपरिहार्य परिचालनिक कारणों से निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है :
- गाडी संख्या 12779 वास्को डी गामा – निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस 10.08.24 (यात्रा आरम्भ तिथि) को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मडगाँव-रोहा-पनवेल-कल्याण तथा पुणे होकर संचालित की जाएगी I
- गाडी संख्या 12780 निजामुद्दीन–वास्को डी गामा गोवा एक्सप्रेस 09.08.24 (यात्रा आरम्भ तिथि) को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर पुणे -कल्याण-पनवेल-रोहा तथा मडगाँव होकर संचालित की जाएगी I