महाराज का एटीएम बदलकर 1.53 लाख की ठगी

0
97
Oplus_16908288

साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, वापस कराए 1.53 लाख

झांसी। मोंठ में एटीएम कार्ड बदलकर की गई ठगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित हरदास महाराज के 1.53 लाख रुपए वापस करा दिए हैं। यह राशि ऋषिकेश-हरिद्वार निवासी हरदास महाराज के बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने निकाल ली थी।

दरअसल ऋषिकेश-हरिद्वार निवासी हरदास महाराज कुछ दिनों पहले मोंठ तहसील क्षेत्र में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दौरान अज्ञात ठगों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके बैंक खाते से 1.53 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलते ही हरदास महाराज ने मोंठ थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही मोंठ पुलिस और साइबर टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों तथा बैंकिंग जानकारी के आधार पर ठगी की गई रकम को संदिग्ध खातों में होल्ड करा दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पूरी धनराशि 1.53 लाख रुपए महाराज के खाते में सफलतापूर्वक वापस जमा करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर हरदास महाराज ने मोंठ पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here