वर्तन लेकर खाना बनाने जा रही थी, तभी बिजली तार के चपेट में आई
झांसी। रविवार को महोबा के पनवाड़ी में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में विद्युत से करंट लगने से रसोईया महिला की उस समय मौत हो गई जब वह बर्तन लेकर खाना बनाने जा रही थी। किसी तरह उसे बचा कर उपचार हेतु पहले पनवाड़ी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
पूरा मामला महोबा के पनवाड़ी कस्बे का है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। सगुनिया (68) पत्नी भुमानीदीन कुशवाहा निवासी महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के गांव दुआसी की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार सगुनिया पिछले 3 महीने से पनवाड़ी के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में बच्चों को खाना बनाने का काम करती थीं। रविवार सुबह वह खाना बनाने के लिए बर्तन लेकर जा रही थी तभी बिजली तार की चपेट में आकर करंट लग गया। इससे वह बेसुध हो गई।
उसे उपचार हेतु पहले पनवाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।