झांसी। बांग्लादेश के हिन्दुओं पर बर्बरता व अमानवीय कृत्यों के विरोध में सामाजिक संगठन मानव विकास संस्थान, सनशाइन क्लब झांसी, भारत विकास परिषद मणिकर्णिका, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा मिशन , सीनियर सिटीजन सभा, शैक्षिक संगठनों, स्वयं सेवक संघ छावनी आदि के संयुक्त तत्वावधान में आज सदर बाजार में रानी लक्ष्मीबाई चौराहे से बाजारों में भर्त्सना की गयी।
संस्थान राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के दिशा निर्देशन में अध्यक्ष इजी. पी एन गुप्ता , अध्यक्ष डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल , चार्टर अध्यक्ष स्वप्निल मोदी , मिशन अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल , अध्यक्ष ध्रुव अग्रवाल , प्राचार्या पूजा मल्होत्रा , प्रबन्धक अभय अग्रवाल , छावनी स्वयं सेवक संघ के संघ चालक सुरेन्द्र खण्डेलवाल , अग्रवाल समाज पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक संगठन , व्यापारिक व स्वयं सेवी संस्थाओं एवम व्यक्तिव विकास संगठनों का हुजूम रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा तले एकत्रित होकर सदर के बाजारों में बैनर व तख्तियाँ लेकर निकल पड़े।
हिन्दुओं के सम्मान में – हिन्दू समाज मैदान में, हिन्दू समाज जिन्दाबाद – बांग्ला देश आतंकी मुर्दाबाद , बांगला देश होश में आओ – होश में आओ – होश में आओ आदि नारों से वातावरण बांगला देश आतंकी विरोधी स्वर उगल रहा था।
इस अवसर पर रन्जना अग्रवाल , संगीता अग्रवाल , कंचन आहूजा , उषा सेन , सन्तोष सोनी , मुन्ना भाई साहू , सुधीर अरोरा , ज्योति कंचन , अरविन्द अरोरा , इजी.पुरूषोत्तम गुप्ता , रवि प्रकाश गुप्ता , गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव, सुनील सक्सेना , कुमार विपिन अग्रवाल, विष्णु दयाल अग्रवाल, जगदीश शरण कंचन , संजय लिखधारी एड , वीरेन्द्र डालमिया , अजय राय , गोपाल साहू , सुरेश यादव , अरुण भण्डारी , रितिका साहू , रोहित सेन , छेदी लाल वर्मा , विष्णु गुप्ता , शशि कुमार गुप्ता , सुरेश अग्रवाल , रमेश दुबे , विकास साहू बब्बल , सचिन शर्मा , अनिरुद्ध दुबे , धीरज अग्रवाल , सर्जना अग्रवाल , आंचल सोनी , हंसा गुप्ता , रीतिका साहू , पूजा ठाकुर , प्रियांशु श्रीवास्तव , सक्षम सिंह , नन्दनी पिपरिया , दीक्षा चौहान , अनय साहू , संजू शैली , प्रियंका निरंजन , राम कुमार शर्मा , विकास , शिवम नामदेव , राजीव खण्डेलवाल , कन्हैया सेंगर , संजय नामदेव , राहुल साहू , दिव्य वर्मा , प्रकाश चन्द गुप्ता , राम नारायन , रानू प्रजापति , उमेश राय , विजय राय , रिया , चंचल , उर्वशी , दीक्षा खरे व लभ्यम गुप्ता आदि ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बांग्ला देश में किए गए अमानवीय कृत्यों का पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान की ज्योति कंचन जे जे पब्लिक स्कूल ने व आभार पूजा मल्होत्रा ने व्यक्त किया।