झांसी। जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में गुरुवार सुबह अधेड़ पर मासूम बालिका को बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, किंतु महिलाओं के शोर मचाने से एक और बड़ी वारदात बच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित एक गांव में रहने वाले दलित परिवार की पांच वर्षीय पुत्री आज सुबह घर के बाहर खेल रही थी तभी लगभग 45 वर्षीय अधेड़ बालिका को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इस दौरान पास में स्थित मंदिर पर पूजा अर्चना कर रही कुछ महिलाओं ने अधेड़ को बालिका के साथ जाते देखा। इस पर महिलाओं को आशंका हुई। महिलाएं मंदिर के पीछे पहुंची तो सन्न रह गई। अधेड़ बालिका के साथ अश्लील हरकत कर रहा था।
इससे पहले की वह कोई घटना को अंजाम देता महिलाओं ने शोर मचा कर आस पास के लोगों को बुला लिया और बालिका को सकुशल बचाकर परिजन को बुलाया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ओर क्षेत्राधिकारी सदर ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के दमोह का मूल निवासी है और राजगढ़ में अपनी बहन के घर रहता है।











