झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगभग 61 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक किन परिस्थितियों में मौत का शिकार हुआ जीआरपी द्वारा जांच जारी है।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में फूड प्लाजा के निकट वाहन पार्किंग मार्ग पर लगभग 61 वर्षीय व्यक्ति का शव सायं लगभग 6 बजे पड़ा देखा गया। सूचना मिलने पर डिप्टी एस एस एस के नरवरिया ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और जीआरपी को सूचना दी।

सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसके सामान की तलाशी ली। उसके पास मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कमल सिंह देव सिंह राना निवासी बगड़ गंज नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई। उसके पास मिले मोबाइल फोन नंबर पर जीआरपी ने सम्पर्क किया गया तो वह मृतक के भतीजे निवासी डबरा मप्र का निकला। जीआरपी ने उससे संपर्क जानकारी दी।

मृतक के भतीजे ने बताया कि मृतक कमल सिंह उसके ताऊ हैं। वह मप्र के डबरा के इंदरगढ़ निवासी अपनी बहन के घर आए हुए थे। वहां से आज वह वापस नागपुर जाने के लिए निकले थे। हाल ही में कमल सिंह के हार्ट की सर्जरी हुई थी। संभावना है कि हृदयाघात से उनकी मौत हुई है।