Oplus_131072

– सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, 22 रेल कर्मी सम्मानित, छात्रों को यूनिफॉर्म का वितरण

झांसी। उमरे के झांसी मण्डल मुख्यालय प्रांगण में राष्ट्र का 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गयी | समारोह के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक ने महान राष्ट्र के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झाँसी मंडल के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन कर रेलवे की प्रगति व उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

श्री सिन्हा ने रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे विशेष सुरक्षा बल, डीजल स्टाफ, गार्ड एवं लोको स्टाफ, टिकट चेकिंग स्टाफ, मेडीकल स्टाफ, सी एण्ड डब्ल्यू स्टाफ, इंजीनियरिंग स्टाफ एवं भारत स्काउट गाइड के दलों द्वारा की गयी परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सहित सांस्कृतिक टीम व अन्य रेलकर्मियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें देश भक्ति नृत्य, नुक्कड नाटक, छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन शामिल रहा‌। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित रेलवे विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में प्रस्तुति दी तथा स्कूल के बच्चों को अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन स्वेता सिन्हा द्वारा पोशाक भेंट की गई |

कार्यक्रम में दीपक कुमार सिन्हा ने वर्ष 2023-24 के दौरान मंडल में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले 22 रेल कर्मियों को दक्षता व निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया I अवार्ड प्राप्त करने वाले रेल कर्मियों में प्रदीप सुडेले, सुधीर कान्त, अजय सगरवाल, राम लखन मीना, दीपशिखा गुप्ता, देवेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, अनिरुद्ध पचौरी, रणजीत झा, गजेन्द्र सिंह, साहिल, सत्यरंजन सेनापति, अखलेश कुमार, भीमसेन मीना, अनिल प्रिय नामदेव, अवधेश कुमार सिंह, अजय कुमार राय, निकेत गुप्ता, अनेक सिंह, प्रशांत गुप्ता, जे पी भार्गव तथा अजय दुबे सम्मिलित रहे I

अंत में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन स्वेता सिन्हा द्वारा तिरेंगे गुब्बारे आकाश में छोडे गये। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरुप मिश्र, मुख्य परियोजना प्रबंधक (GSU) पी के सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे |

इसके अतिरिक्त महिला कल्याण संगठन के तत्वाधान में अध्यक्षा स्वेता सिन्हा द्वारा रानी लक्ष्मी बाई जूनियर हाई स्कूल तथा बेतवा नर्सरी स्कूल में ध्वजा रोहण किया गया व स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म का वितरण किया उपरांत मंडल रेल चिकित्सालय में मरीजों को उपहार वितरण किया गया इस दौरान महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी तथा सदस्यायें उपस्थित रहीं I