झांसी। जिले के थाना चिरगांव क्षेत्र अंतर्गत गुलारा में फार्महाउस के अंदर रिटायर्ड कर्नल का शव मिला। वह गाजीपुर के रहने वाले थे। यहां 8 महीने पहले शिफ्ट हुए थे। शनिवार को जब कोरियर वाला आया तब उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने देखा तो बाथरूम के गेट के पास जमीन में उनका शव पड़ा था।
बताया गया है कि 8 साल पहले हुए थे रिटायर्ड कर्नल सीके सिंह (62) गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के रहने वाले थे। उनके भांजे राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामा सीके सिंह सेना में ऑफिसर थे। लगभग 8 साल पहले वह अंबाला कैंट से कर्नल पद से रिटायर हुए थे। पिछले करीब 8 माह से वह गुलारा स्थित अपने फार्महाउस पर रह रहे थे। साथ में उनके रिलेटिव रहते थे। 14 अगस्त को वे घर चले गए। इसके बाद मामा अकेले थे। वह फार्महाउस के निकट के एक ढाबा पर खाना खाते थे।
कोरियर वाला आया तो लाश मिली
शुक्रवार को एक कोरियर वाला फार्म हाउस आया तो सीके सिंह ने फोन नहीं उठाया, न ही दरवाजा खोला। इस पर कोरियर वाले ने पास बने ढाबा पर जानकारी दी। तब ढाबा के कर्मचारी फार्महाउस पर पहुंच गए। देखा तो बाथरुम के गेट पर सीके सिंह का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस और घरवालों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के छोटे भाई कर्नल एसके सिंह परिजनों के साथ झांसी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
भांजे राघवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रिटायर्ड कर्नल सीके सिंह को बीपी और शुगर की बीमारी थी। आंदेशा है कि उनकी शुगर कम हो गई और वह गिर गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे अथर्व और स्वीट हैं। जबकि बड़ी बेटी श्रीधा की शादी हो चुकी है। पत्नी प्रमिला और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। सीके सिंह की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।









