मुम्बई संवाद सूत्र। सावधान , यदि आप वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हैं तो उसमें परोसे जाने वाले खाना व नाश्ता को देख परख कर खायें। उसमें कीड़े, काकरोच आदि जीवजन्तु का गोता लगाते दिखाई दे सकते हैं। सोमवार की रात वंदे भारत एक्सप्रेस से मुंबई के व्यापारी रिक्की जेसवानी अपने परिवार के साथ शिरडी की यात्रा कर शहर लौट रहे थे को उस समय झटका लगा जब उन्हें और उनकी बहन को ट्रेन में परोसी गई दाल में कॉकरोच मिला।
लगभग 48 वर्षीय रिक्की जेसवानी ने बताया कि उसकी बहन शाकाहारी है और जब उसने दाल के कंटेनर के नीचे कॉकरोच देखा, तब वह लगभग अपना खाना खत्म कर चुकी थी। सिर्फ यही नहीं, तब तक मेरे 80 वर्षीय पिता सहित मेरा पूरा परिवार दूषित दाल खा चुका था। जब हम शिकायत करने के लिए पेंट्री कार में गए, तो देखा कि खाना डस्टबिन के ठीक बगल में तैयार किया जा रहा था और वहां ज़िंदा कॉकरोच रेंग रहे थे।
इसके अलावा यात्री ने ये भी कहा कि एसी चेयर कार कोच के सी5 कोच में जो दही परोसा गया था वह भी बहुत खट्टा था और वह भी शायद खराब हो गया था। यात्रियों ने दर्ज की इस घटना की लिखित शिकायत 16103 दिनांक 19.08.2024…यह नया भारत है।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में जेसवानी के बेटे आर्यन IRCTC अधिकारियों से ये भी कहते हुए नजर आए हैं कि जब उनकी मौसी ने उन्हें दाल में कॉकरोच होने के बारे में बताया तो उनके मुंह में दाल थी। उन्होंने पूछा, “मेरे दादाजी 80 साल के हैं। क्या वे कॉकरोच से दूषित भोजन खा सकते हैं?”
रेलवे ने लिया ये एक्शन इस वीडियो क्लिप में, वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार रेलवे अधिकारी यात्रियों को शिकायत दर्ज करने के लिए भी कहते हैं। इसके साथ ही यह भी स्वीकार करते हैं कि वे भी वही खाना खाते हैं। अपनी आधिकारिक शिकायत में रिक्की जेसवानी ने इस बात के बारे में बताया कि उन्हें अपनी दाल में एक ज़िंदा कॉकरोच मिला, इसके अलावा उनकी बहन ने एक “मरा हुआ कॉकरोच” भी देखा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, व्यवसायी ने ये भी बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद, उन्हें IRCTC और रेलवे मदद से फ़ोन आए और उन्होंने मामले की जांच करने का वादा किया गया।
भारतीय रेलवे में यात्रियों को खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसे जाने की घटनाएं नई नहीं हैं। पहली भी हुई हैं वंदे भारत ट्रेन में ऐसी घटनाएं यात्रियों द्वारा खाना बनाने और साफ सफाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पर यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार पहले भी खाने में कॉकरोच आदि अन्य कीड़े निकल चुके हैं। वंदे भारत में कई बार खाने से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी 2024 को वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री के खाने में कॉकरोच निकला था। 24 जून 2024 को भी एक यात्री की रोटी में कॉकरोच निकला था। पिछले साल भोपाल-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन में भी एक यात्री को कॉकरोच मिला था, जिसके बाद रेलवे ने फूड वेंडर पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। हाल ही में महारानी कमलापति – दिल्ली वंदे भारत में यात्री को परोसे गए नाश्ता में कीड़ा निकल चुका है।