झांसी। 2 सितंबर को झाँसी मंडल के झाँसी-कानपुर रेलखंड पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–मुस्तरा खंड स्थित समपार फाटक संख्या 117 के स्थान पर बने बहुप्रतीक्षित ROB पर 72 मीटर बो-स्ट्रिंग गर्डर संख्या-02 सफलतापूर्वक स्थापित किया गया I
उल्लेखनीय है की लगभग 750 मीट्रिक टन के इस बो-स्ट्रिंग गर्डर को स्थापित करने हेतु अनुमानित समय 53 घंटों के ट्रैफिक ब्लाक तथा पॉवर ब्लाक रखा गया था I मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) श्री पी के सिंह के नेतृत्व में उक्त कार्य 53 घंटों के स्थान पर मात्र 39 घंटों में पूर्ण संरक्षा सहित संपन्न कर लिया गया I ROB पूर्ण करने हेतु रेल के हिस्से में आने वाला शेष कार्य अगले दो माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा I अवगत कराया जाता है की उक्त ROB पर पहला लेन सड़क उपयोगकर्ताओं हेतु 02 अक्टूबर 2023 को खोल दिया गया था I उक्त ROB के निर्माण में रेलवे पोर्शन की लागत 26.20 करोड़ रही तथा रेलवे द्वारा 43.76 करोड़ की लागत शेयर की गयी I