झांसी रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में गैर किराया राजस्व (NFR) को बढाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है I  इसी क्रम में NFR राजस्व बढ़ने हेतु ट्रेनों के बाहरी एवं आतंरिक सतह पर विनाइल रैपिंग के माध्यम से प्रचार करने की योजना बनायीं गयी है |
उक्त प्रयोजन से झांसी मंडल से संचालित होने वाली ट्रेनों के डिब्बों के भीतरी व बाहरी सतह पर खिड़की के निचले भाग में  विनाइल रैपिंग के माध्यम से प्रचार हेतु ई-ऑक्शन के माध्यम से टेंडर आमंत्रित किये गए हैं । उक्त टेंडर भारतीय रेल के ई-ऑक्शन पोर्टल www.ireps.gov.in पर Catalogue No. JHS-MB-24-01 के माध्यम से दिनांक 29.08.2024 को अपलोड किया गया है I जिसका ऑक्शन दिनांक:13.09.2024 को समय 10.30 पर खोला जाएगा। इसके अंतर्गत कोई भी फर्म जो www.ireps.gov.in पर रजिस्टर्ड हो भाग ले सकती है । उक्त वाणिज्य प्रचार ठेके से मंडल आमंत्रित ठेके में दी गयी 14 ट्रेनों से सम्बंधित जानकारी निम्न प्रकार है:-
Sn. Train No. Section Asset Code Area for Advertisement in Total Rakes (In Sq. Mt.)
1. 11109/10 वी.ल.ब.झाँसी-लखनऊ-मेरठ सिटी   ADVT-EBW-130174-3 1120
2. 11801/02 वी.ल.ब.झाँसी –प्रयागराज ADVT-EBW-169208-2 1120
3. 01823/24 वी.ल.ब.झाँसी –लखनऊ ADVT-EBW-155241-1 788
4. 01921/22 वी.ल.ब.झाँसी –पुणे ADVT-EBW-246643-1 684
5. 11123/24 ग्वालियर-बरौनी ADVT-EBW-132488-3 2799
6. 12197/98 ग्वालियर –भोपाल ADVT-EBW-130138-3 643
7. 01887/88 ग्वालियर-इटावा ADVT-EBW-101010-3 477
8. 01883/84 ग्वालियर-दमोह ADVT-EBW-156808-1 788
9. 11841/42 खजुराहो-कुरुक्षेत्र ADVT-EBW-128641-2 1782
10. 04117/18 खजुराहो-ललितपुर-महोबा ADVT-EBW-220700-2 197
11. 11107/08 वी.ल.ब.झाँसी –वाराणसी ADVT-EBW-130131-1 1664
12. 11125/26 ग्वालियर-रतलाम ADVT-EBW-132483-2 1508
13. 12175/76 ग्वालियर-हावड़ा ADVT-EBW-130133-2 832
14. 22193/94
ग्वालियर-दौंड
ADVT-EBW-130146-2
638