डिक्की से 1.400 किलो गांजा बरामद, दो दबोचे
झांसी। नवाबाद पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को चैकिंग के दौरान उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह चोरी की बाइक से 1.400 किलो गांजा की खेप ले जा रहे थे। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
दरअसल, रविवार को खजुराहो हाईवे से करगुवां जाने वाले रास्ते पर थाना नवाबाद प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी इस दौरान बिना नंबर की बाइक सवार चिरगांव निवासी रामजी रायकवार, समथर के महुआ खेड़ा निवासी आनंद अहिरवार (24) को रोक कर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनकी बाइक की डिग्गी से 1.400 किलो गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि आनंद के खिलाफ गैंगस्टर समेत चोरी, आर्म्स एक्ट के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं वहीं, रामजी रायकवार भी कई मामलों में वांछित है। पूछताछ के दौरान गांजा तस्करों ने बताया कि वह सस्ते दाम में गांजा लाकर उसे महंगे दाम में झांसी के कई मोहल्लों में बेचते थे। गांजा बेचने के अड्डे कहां हैं और बरामद बाइक कहां से उड़ाई गई है यह जांच का विषय है।














