शिवपुरी मप्र ( संवाद सूत्र)। 6 सितंबर को दोपहर मप्र के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी और आरोपी ने खुद बदरवास थाने में पहुंचकर पत्नी के हत्या की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा तो खून से सना महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते घटना को अंजाम दिया है।
शिवपुरी मप्र के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव का रहने वाला बुन्देल सिंह जाटव मजदूरी और बच्चों की पढ़ाई के उद्देश्य से बदरवास कस्बे में कुछ वर्षों से रहने लगा था। यहां वह जैकिट सिलाई की मजदूरी करने लगा था। बुन्देल सिंह जाटव के साथ पत्नी छोटी बाई उसके दो बेटे प्रसन्न और सचिन और एक बेटी भी रहती थी। हालांकि, बदरवास में आकर बुन्देल सिंह जाटव अपनी पत्नी छोटी बाई के चरित्र पर संदेह होने लगा था। पिछले दो सालों से दोनों के बीच विवाद होने लगा था। इसी विवाद के चलते बुंदेल सिंह जैकेट सिलाई के गोदाम पर ही कई दिनों तक रुका रहता था। वह अपने घर नहीं जाता था। जब भी बुंदेल सिंह अपने घर जाता तब उसका झगड़ा पत्नी के साथ हो जाता था। लेकिन घर पर कोई न कोई सदस्य मौजूद रहता था। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े को शांत कर दिया जाता था। बुंदेल सिंह अपने घर को छोड़कर वापस गोदाम पर चला जाता था।
6 सितंबर को बुन्देल सिंह जब अपने घर पहुंचा तब उसे वक्त उसकी बेटी ग्वालियर में स्कूल की ओर से संभागीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई हुई थी। वही बुन्देल सिंह का बेटा प्रसन्न अशोक नगर अपनी जॉब के लिए गया हुआ था और दूसरा बेटा बदरवास कस्बे में ही था। इस बीच बुन्देल सिंह जब अपने घर पहुंचा। तब उसकी पत्नी छोटी बाई उसे घर में अकेली मिली इसके बाद बुन्देल सिंह ने चाकू उठाकर उसके गर्दन ऊपर कई बार कर दिए। जिससे छोटी बाई की मौके पर की दर्दनाक मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद बुन्देल सिंह बदरवास थाने में पहुंचा था। जहां उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस जब बुन्देल सिंह के घर पहुंची तो उसकी पत्नी की लाश खून से लथपथ डली हुई थी। पास में ही चाकू पड़ा हुआ था।
पुत्र ने एएसआई की पिस्टल निकाली
मौके पर मौजूद लोगों का कहना कि कुछ देर बाद बुन्देल सिंह का बेटा सचिन जाटव जब अपने घर पहुंचा तो उसे घर के कमरे में मां की लाश देखने के लिए भीतर नहीं जाने दिया। इससे भड़के सचिन ने मौके पर मौजूद एक एएसआई की पिस्टल निकाल कर अपने हाथ में ले ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे सचिन के हाथ पिस्टल वापस ली। पुलिस फॉरेंसिक टीम का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान घटना घट गई थी।
इस मामले में एएसआई जगदीश पाराशर का कहना है कि मृतिका का बेटा कमरे में जाने की जिद कर रहा था। तभी रोकने के दौरान पिस्टल नीचे गिर गई थी। बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना हैं कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।