पत्नी नहीं हहती थी साथ, अकेले रहता था मृतक
झांसी। जिले के थाना प्रेमनगर के हंसारी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र/बीएलओ ने रविवार की रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जिले के थाना प्रेमनगर के राजगढ़ में पंच विहार कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा (32) पुत्र कल्लूराम हंसारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के साथ बीएलओ था। 2016 में उसकी शादी हुई थी लेकिन, विवाद होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। पंकज अकेले ही रहता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार को पंकज विद्यालय गया था लेकिन, रात में वापस नहीं लौटा।
छानबीन करने पर लगभग डेढ़ बजे रात वह अपने स्कूल के एक कक्ष में फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम के साथ हंसारी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। शिक्षा मित्र ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया स्पष्ट नहीं है, किंतु इस घटनाक्रम के पीछे प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।












