झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर बीती रात ग्राम आमरौख में वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गयी, किन्तु किसी को इसका पता नहीं लगा और पूरी रात सड़क पर पड़े शव को वाहन रौंदते रहे जिससे शव सड़क पर सिमट गया। सबेरे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। परिवार के लोगों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की।
पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम आमरौख निवासी ५६ वर्षीय राजा सिंह पुत्र गोविन्द सिंह शराब पीने का आदि था। शाम के समय वह घर से निकल गया। रात के समय ग्रामीणों ने उसे हाइवे पर पैदल घर की आते देखा था।परन्तु वह घर नही पहुंचा। आज सबेरे ग्रामीणों ने हाइवे पर कुचला हुआ शव पड़ा देखा। जानकारी होन पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर मृतक की शिना त राजा सिंह के रूप में की। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। स भावना व्यक्त की जा रही है कि रात के समय चार पहिया वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। घटना उपरान्त जानकारी न होने पर शव सारी रात सड़क पर पड़ा रहा और शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गये। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के उपरान्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।