• 8105 व्हीकल यूनिट की मरम्मत का लक्ष्य किया पूरा
    झांसी। भारतीय रेल व उत्तर मध्य रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों की मरम्मत करने वाले, झांसी कारखाने ने वर्ष 2018-19 के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य को मार्च माह में एक दिन पूर्व ही प्राप्त कर लिया और 8105 व्हीकल यूनिट की मरम्मत कर वैगन मरम्मत के क्षेत्र में नया कीर्तिमान भी बना दिया।
    इस अवसर पर आर0डी0मौर्या, मुख्य कारखाना प्रबन्धक ने समस्त अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ये कड़ी मेहनत का परिणाम है। उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/रिपेयर एम.एल. घोष ने कहा कि कर्मचारियां केे समर्पण, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्व का निर्वाह करके झांसी कारखाने के सम्मान को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में 7764 व्हीकल यूनिट, वर्ष 2015-16 में 7766 व्हीकल यूनिट, वर्ष 2016-17 में 7590 व्हीकल यूनिट, वर्ष 2017-18 में 7978 व्हीकल यूनिट की मरम्मत इस कारखाने ने की थी, जो अब एक नये कीर्तिमान के साथ 8105 व्हीकल यूनिट तक पहूॅच गयी है।
    गौरतलब है कि भारतीय रेल के लिए मुख्य आय का स्रोत वैगनों की लदान से ही होता है, ऐसेे में वैगनों की आवधिक मरम्मत का कार्य अति महत्वपूर्ण है और कारखाना झॉसी भारतीय रेेेल में चल रही लगभग सभी प्रकार के वैगनों की मरम्मत और पुनरूद्धार का कार्य करता है। इस अवसर पर हरीश कुमार उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ एम एण्ड पी, करूणेश श्रीवास्तव/प्राचार्य एस.टी.सी., पीएस बिष्ट /उप मुख्य कार्मिक अधिकारी, बी.के. मिश्रा/उप मुख्य विद्युत इंजीनियर, एस. के. सक्सेना/ उप मुख्य इंजीनियर, अनिल कुमार/वरिष्ठ निरीक्षण अधिकारी , ए.के. तिवारी /कार्य प्रबन्धक -आर., सतीश चन्द्र निरंजन/उत्पादन इंजीनियर, पूजा सिंह कुशवाहा/सहायक कार्य प्रबन्धक-आर, प्रताप/ सहायक कार्य प्रबन्धक-पी, घनश्याम दास वर्मा/सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर आदि उपस्थित रहे।