झांसी। रेलवे स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित लगेज स्केनर के पास लगभग 22 वर्षीय नवयुवती को रोते देख कर स्केनर डयूटी पर तैनात आरपीएफ महिला आरक्षी चंचल कुमारी व नूतन ने इसकी जानकारी पोस्ट पर उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत को दी। इस पर उप निरीक्षक राजावत व सहायक उप निरीक्षक विमल कुमार पाण्डेय लगेज स्केनर पर पहुंच गए। पूछताछ में नव युवती ने बताया कि घर में पिता से छोटी मोटी बहस होने के बाद वह से घर से निकल आयी है, लेकिन अब उसे अपने पिता की बहुुत याद आ रही है। उसने अपना नाम ‘योति वर्मा पुत्री संतोष कुमार वर्मा निवासी उन्नाव गेट अन्दर नयापुरा कोतवाली झांसी बताया। उसने अपने पिता का मोबाइल नम्बर बताए जाने पर उस पर सम्पर्क कर उप निरीक्षक ने नव युवती के बारे में जानकारी दी। इसके बाद नव युवती को लेने उसका पिता संतोष कुमार वर्मा पोस्ट पर पहुंचा। उसने बताया कि ‘योति को डांट दिये जाने वह आवेश में आकर घर से भाग गयी थी। जिसे अपने सगे संबंधियों व आस पास पता कर ही रहा था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उक्त नव युवती को उसके पिता की सुपुर्दगी मेें उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा सुपुर्द किया गया।