• 25 फरवरी को एस्मा द्वारा संसद भवन तक विशाल रैली
    झांसी। आज आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (एस्मा) द्वारा पूरे भारतीय रेल के 65 मंडलों में एक साथ एस्मा डिमांड डे मनाया जा रहा है जिसमेंसभी स्टेशन मास्टर डिमांड डे बैच लगा कर अपनी अपनी ड्यूटी नियमानुसार कर रहे हैं। इस सांकेतिक प्रदर्शन के चलते 25 फरवरी को नई दिल्ली में एस्मा द्वारा विशाल रैली संसद भवन तक निकाली जाएगी। इसी क्रम में उमरे के झांसी मंडल में भी सभी 115 स्टेशनों पर 570 स्टेशन मास्टरों द्वारा प्रत्येक शिफट में रात्रि 00 बजे से डिमांड डे बैच लगा कर सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है।
    आल इंडिया स्टेशन मास्टर असोसिएशन झांसी मंडल के तत्वाधान में पूरे मंडल के सभी 115 स्टेशनों पर सभी 570 स्टेशन मास्टर, जोनल अध्यक्ष एसएस परिहार, जोनल कोषाध्यक्ष अनिल कपूर, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ऐएन तिवारी, मंडल सचिव अजय दुबे व मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना के नेतृत्व में झांसी में परिचालन निरीक्षक आरके शर्मा के संयोजन में मंडल उपाध्यक्ष राजेश मीना, राजेश विश्वकर्मा, राजेश नामदेव, रामकुमार द्विवेदी, आरएन अग्रवाल, जेपी शर्मा, दिनेश त्यागी, मनोज मिश्रा, डीके श्रीवास्तव, लक्ष्मण रिछारिया, एस के अग्रवाल, श्याम श्रीवास्तव, अनिल अग्निहोत्री, सीएल यादव, दीपक वर्मा, मुकेश मिश्रा, पूजा शर्मा, रेणु, प्रियंका श्रीवास्तव, राजकुमारी, गरिमा तिवारी सभी प्रत्येक शिफट में रात्रि 00 बजे से डिमांड डे बैच लगा कर अपनी अपनी ड्यूटी कर सांकेतिक आंदोलन कर रहे है।
    मण्डल सचिव अजय दुबे ने बताया कि एस्मा की मांग है कि अमानवीय ई आई 12 घंटे का रोस्टर समाप्त करें, स्टेशन मास्टर संवर्ग को पुनर्संरचना में एल6, एल7, एल8, एल9 प्रदान किया जाए, स्टेशन मास्टर संवर्ग को ग्रेड पे 5400 मिले, स्टेशन मास्टरों के लिए केन्दीर्य कृत आवास व्यवस्था लागू की जाए, संरक्षा/तनाव/हार्ड शिप भत्ता प्रदान करें, अतिरिक्त स्टेशन मास्टर व सुपर वाइजर स्टेशन मास्टर की नियुक्ति की जाए, रेलवे का निजीकरण व निगमीकरण समाप्त करें, न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। उन्होंने बताया कि इन मांगों के समर्थन में आज की सांकेतिक प्रदर्शन के बाद 25 फरवरी को नई दिल्ली में एस्मा की विशाल रैली संसद भवन तक निकाली जाएगी जिसमें देश भर के हजारों स्टेशन मास्टर सम्मलित होंगे। इस रैली में झांसी मंडल से भी 100 स्टेशन मास्टर भाग लेंगे।