विश्वासघात : शादी के दो महीने बाद पत्नी को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा

0
331
Oplus_16908288

पति बोला- नींद की गोलियां देकर सुला कर प्रेमी से करती थी बात 

झांसी। पति को उम्मीद ही नहीं थी कि जिसे वह सात जन्मों तक साथ निभाने के वायदे के साथ ब्याह कर घर लाया था वह धोखा था। शादी के महज दो महीने बाद ही पत्नी को जब उसने एक युवक के साथ घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो होश उड़ गए।

दरअसल, चिरगांव के तालाब पुरा निवासी युवक ने पत्नी से मिले धोखे पर कार्रवाई के लिए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है। पति का आरोप है कि शादी के बाद से पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर सुला देती है। उसके सो जाने के बाद मोबाइल पर प्रेमी से बात करती है। 23 अगस्त को मेडिकल कॉलेज से लौटने पर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसके फोटो एवं वीडियो भी उसने बनाया।

थाना चिरगांव के तालाबपुरा गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 24 जून को दतिया के भांडेर क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार थकान, चक्कर और नींद आने लगी। उसे पत्नी के व्यवहार पर शक हो गया था। पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने पर उसके प्रेम संबंध का पता चला। 19 अगस्त को घर से जेवर भी गायब हो गए।

23 अगस्त को मामा के घायल होने पर झांसी आया था। दोपहर करीब दो बजे वह चिरगांव स्थित घर लौटा। उस समय युवक घर के अंदर मौजूद था। उसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। वहां उसने वीडियो बना लिया। पुलिस उनको लेकर थाने भी गई थी लेकिन युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करके उसे छोड़ दिया। उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी एवं उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा मामले जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here