• रेलवे द्वारा जबरन सेवा निवृत्ति का विरोध शुरू
    झांसी। भारतीय रेल पर बिना सूचना 55 वर्ष की आयु में 33 वर्ष की सेवा करने वाले रेल कर्मियों को जबरदस्ती विना नोटिस सेवा निवृत करने के अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर एसोसियेशन के आहृवान पर देश भर में स्टेशन मास्टर द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में झांसी मण्डल में भी एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टेशन मास्टर द्वारा काला फीता बांध कर विरोध करते हुए काम किया गया।
    दरअसल, आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके उन्नीकृष्णन स्टेशन प्रवन्धक एमजेएस स्टेशन पालघाट मंडल दक्षिण रेलवे, जिन्होंने स्वे’िछक सेवानिवृति मांगी थी, किंतु प्रशासन ने उन्हें स्वेच्छिक सेवा निवृति न देकर सरकार की नई नीति के अंतर्गत 55 साल उम्र या 30 साल सेवा में अनिवार्य सेवा निवृति का बिना कोई पूर्व सूचना के आदेश दे दिया। इसका पूरे भारत वर्ष में एस्मा द्वारा जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। पालघाट मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय और दक्षिण रेलवे के मुख्यालय पर एस्मा द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार की इस घोर अन्याय पूर्ण और प्रतिशोधात्मक कार्यवाही नीति के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर असोसिएशन के आहृवान पर देशव्यापी इस आंदोलन में झांसी मंडल के सभी स्टेशन मास्टर भी काला फीता लगा कर आन ड्यूटी विरोध किया जा रहा है। झांसी मंडल सचिव एस्मा अजय दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया सहित आरके शर्मा टीआई, एके गुप्ता, मनोज बिलोनिया, गरिमा तिवारी, दीपक वर्मा, ऐके गुबरैले, ऐयू काजी, श्याम श्रीवास्तव, अनिल अग्निहोत्री, बीयू अंसारी, रवींद्रनाथ, एसके अग्रवाल, एसके अवस्थी, प्रियंका श्रीवास्तव, रेणु, एमके गुप्ता, टीपी जार्ज थॉमस, सीएल अहिरवार स्टेशन प्रबन्धक सभी उप स्टेशन प्रबन्धक झांसी स्टेशन यार्ड, इंडोर, आउटडोर, आरआरआई सहित पूरे झांसी मंडल से आन डयूटी लगभग 400 स्टेशन मास्टर आज काली पट्टी लगा कर ड्यूटी करते हुए केंद्र सरकार की इस नीति का विरोध कर रहे है।