झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते कई पैसिंजर गाडिय़ों का निरस्तीकरण व संचालन में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत 51881 ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर के निरस्तीकरण की अवधि को बढाते हुए 15 अप्रैल तक कर दिया गया है। 51882 आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर की निरस्तीकरण की अवधि को बढाते हुए 16 अप्रैल तक कर दिया गया है। 51818 झांसी-खजुराहो पैसेंजर के निरस्तीकरण की अवधि को बढाते हुए 15 अप्रैल एवं 51817 खजुराहो-झांसी पैसेंजर के निरस्तीकरण की अवधि 15 अप्रैल तककर दिया गया है।
इसके अलावा जिन गाडिय़ों की रीशेड्युलिंग की गयी है उनमें 51832 आगरा-झांसी पैसेंजर 16 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय 06 बजे केस्थान पर 07 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेगी। इसका ग्वालियर स्टेशन पर परिवर्तित समय 09.40-09.42 होगा तथा यह गाडी झांसी स्टेशन पर 11.25 बजे के स्थान पर 11.55 बजे पहुचेगी। 51831 झांसी-आगरा पैसेंजर 16 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय 18.15 बजे के स्थान पर 16 बजे आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। इसका ग्वालियर स्टेशन पर परिवर्तित समय 18.05-18.10 बजे होगा तथा यह गाडी आगरा कैंट स्टेशन पर 23.40 बजे के स्थान पर 21.30 बजे पहुंचेगी।