NCRES का आभार : पॉइंट्समैन वर्ग को मिला लेवल-5 तक पदोन्नति का अवसर

0
52

झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज संघ, झांसी के मंडल कार्यालय में झांसी मंडल में कार्यरत पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों ने भविष्य में पदोन्नति के अवसर मिलने के आदेश जारी होने पर NCRES को धन्यवाद दिया ।

NCRES के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय रेल में पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों को ग्रेड पे 1800 एवं ग्रेड पे 1900 से ऊपर पदोन्नति का अवसर नहीं था पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों को केवल एम.ए.सी.पी के माध्यम से ही वित्तीय लाभ मिलता था ।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि NCRES के महामंत्री एवं NFIR के कोषाध्यक्ष आर पी सिंह ने इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड में उठाया और NFIR के PNM आइटम सं 32/2012 के द्वारा पॉइंट्समैन वर्ग की कर्मचारियों को लेवल-5 तक की पदोन्नति की मांग को मजबूती के साथ रखा जिस पर रेलवे बोर्ड के द्वारा सहमति प्रदान करते हुए वित्त मंत्रालय को सहमति हेतु प्रेषित कर दिया गया था ।

मंडल सचिव ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेशों पर वित्त मंत्रालय की सहमति प्राप्त होने के बाद रेलवे बोर्ड के द्वारा पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों के लेवल-5 जी.पी 2800 तक पदोन्नति के आदेशों को जारी कर दिया गया हैं ।

इन आदेशों के जारी होने पर पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई इन आदेशों के जारी होने से पॉइंट्समैन वर्ग को एक बड़ी राहत मिली और इस वर्ग के कर्मचारियों के द्वारा आज मंडल कार्यालय में NCRES के मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंसी सिंह तोमर, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन को पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए महामंत्री आर पी सिंह को धन्यवाद दिया जिन्होंने परिचालन विभाग के इस वर्ग के कर्मचारियों को कैरियर में आगे बढ़ने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करवाया ।

पॉइंट्समैन कर्मचारियों ने कहा कि महामंत्री आर पी सिंह ने चुनाव में जनसंपर्क के दौरान इस बात का लिये भरोसा दिलाया था कि प्वाइंटमैन वर्ग को पदोन्नति का अवसर जरूर मिलेगा । सभी पॉइंट्समैन वर्ग के कर्मचारियों ने आश्वस्त किया कि पॉइंट्समैन वर्ग NCRES को मजबूत बनाने के लिए हर कदम पर संघ के साथ खड़ा रहेगा ।

इस दौरान के एस शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी, बृजेश तिवारी, सुनीता झा, नीलम सिंह, दीपा सिंह, मालती गौतम, अंजना, छवि साहू, रजनी सक्सेना, वंदना तिवारी, वंदना कुशवाहा, जफीर खान, विनोद सक्सेना, शाहिद खान, गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here