ट्रेन पर पत्थरबाजी कर रील बनाना महंगा पड़ा, दो रीलबाज गिरफ्तार

0
79
Oplus_16908288

जीआरपी, क्राइम ब्रांच, खुफिया शाखा, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पत्थरबाजी के वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी

झांसी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी, क्राइम ब्रांच, खुफिया शाखा और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रेन पर पत्थरबाजी के वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो रीलबाजों को गिरफ्तार किया गया है।

30 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी झांसी ने जांच शुरू कर तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन अहिरवार पुत्र गोपाल दास व अभिषेक अहिरवार पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम लेवा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के धारा 125/285 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक अभय कुमार, अमित तिवारी, मुख्य आरक्षी वीर विक्रम, आरक्षी नवीन कुमार, भास्कर शुक्ला, आरपीएफ खुफिया शाखा मुख्य आरक्षी मोहम्मद इमरान, आरक्षी संदीप मिश्रा, आशीष कुमार, क्राइम ब्रांच मुख्य आरक्षी तौसीफ खान, आरक्षी सुरेन्द्र सिंह, आरपीएफ पोस्ट झांसी आरक्षी विकास नागर शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here