महिलाओं ने किया डांडिया
झांसी। सिद्धेश्वर मंदिर में उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वाधान में नवरात्रि पर नौ देवियों के साथ कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, विशिष्ट अतिथि धर्माचार्य हरिओम पाठक की पुत्रवधू प्रतिभा पाठक रहीं। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने की।
इस अवसर पर अतिथियों ने कन्याओं के पैर पूजन कर उनकी आरती की एवं कन्याओं को भेंट स्वरूप स्कूली बैग, चुनरी, खाद्य सामग्री एवं उपहार वितरित किए। समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने कहा कि नवरात्रि में सच्ची देवी की उपासना कन्याओं के चरणों में है। अगर हम इनको पूजन कर भक्ति करते हैं तो वह सीधी नौ देवियों तक पहुंचती हैं व उनका आशीर्वाद हम सबको प्राप्त होता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने संगीत की धुन पर मां के दरबार में डांडिया भी प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संरक्षिका संजना पटवारी, रितु पांडे , अंजू सिंह, कीर्ति सक्सेना, प्रेमलता सेन, रामेंद्र पाल, प्रियंका गोस्वामी, दीपमाला सिंह चौबे, शोभा दिक्षित, मेघा तिवारी ,मधु सिंह, अनीता मालवीय आदि उपस्थित रहे। संचालन रेखा श्रीवास एवं आभार संगीता सेन ने व्यक्त किया।