झांसी। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रयागराज जे सी एस वोरा द्वारा झाँसी मंडल में संरक्षा निरीक्षण किया गया, जिसमे निवाड़ी स्टेशन, निवाड़ी यार्ड तथा रेलवे लेवल क्रासिंग गेट का गहन निरीक्षण किया गया |तदुपरांत बेसिक ट्रेनिंग सेंटर झाँसी में संरक्षा संगोष्ठी में लगभग 45 लोको पायलट तथा अधिकारियों से संरक्षा सम्बन्धित चर्चा की तथा स्टाफ को काउंसिल किया गया | इसके बाद विधुत लोको शेड झाँसी का निरीक्षण एवं अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ संरक्षा सम्बन्धित संगोष्ठी आयोजित की गई |