गार्ड्स को बंधक बना मेडिकल एजेंसी की दुकान के ताले काट कर लाखों ले गए नकाबपोश

0
65
Oplus_16908288

बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में क़ैद, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी 

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के नारायण धर्मशाला रोड पर साइबर क्राइम थाना के सामने रामराजा दवा बाजार में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना कर नकाबपोश बदमाश मेडिकल एजेंसी की दो दुकानों के ताले तोड़ कर लाखों की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना नवाबाद क्षेत्र अंतर्गत मनु बिहार कॉलोनी सिविल लाइंस निवासी विजय बरसैंया की राम राजा दवा बाजार सिविल लाइन में महेश मेडिकल स्टोर एजेंसी है। दवा बाजार की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। शुक्रवार की रात बाजार की सुरक्षा में गार्ड माखन अपने सहयोगी के साथ ड्यूटी दे रहा था। तड़के बुर्का व नकाब पहने हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवक यहां पहुंचे और सुरक्षा गार्ड माखन व उसके साथी पर हमला कर धारदार हथियार के बल पर डरा धमका कर उनके हाथ पैर बांध डाल दिया।

सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश महेश मेडिकल एजेंसी की दुकान की शटर के ताले गैस कटर से काट कर अंदर प्रवेश कर गये और तलाशी लेकर गुल्लक में रखे लाखों की नकदी लूट कर ले गए। बदमाशों के भाग जाने के बाद बंधन मुक्त हुए सुरक्षा गार्ड ने दुकान संचालक विजय बरसैंया को घटना की सूचना दी। सूचना पर एजेंसी के मालिक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी, किंतु शातिर बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

एजेंसी के मैनेजर नरेंद्र ने बताया कि बदमाशों ने शटर के ताले काट कर गुल्लक मे रखे करीब दो से तीन लाख रुपए की चोरी की है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इलाके में हुई इस सनसनीखेज लूट की घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here