ग्वालियर–रीवा–ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

0
42

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 04191/04192 ग्वालियर–रीवा–ग्वालियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 04191 ग्वालियर–रीवा विशेष प्रत्येक बुधवार को 08.07.2026 से 25.11.2026 तक (22.07.2026 को छोड़कर) कुल 20 फेरों के लिए संचालित होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 04192 रीवा–ग्वालियर विशेष प्रत्येक बुधवार को 08.07.2026 से 25.11.2026 तक (22.07.2026 को छोड़कर) कुल 20 फेरों के लिए संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 04191 ग्वालियर–रीवा विशेष का समय

ग्वालियर (प्रस्थान 07:40), डबरा (08:12/08:14), दतिया (08:38/08:40), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (09:10/09:15), निवाड़ी (09:49/09:51), मऊरानीपुर (10:16/10:18), हरपालपुर (10:36/10:38), महोबा (11:23/11:25), बांदा (12:35/12:40), अतर्रा (13:18/13:20), चित्रकूटधाम कर्वी (14:15/14:17), ओहन केबिन (पास 15:40), टिकरिया (16:50/16:52), मझगवां (17:20/17:22), जैतवार (17:58/18:00), कैमा (18:30/18:35), रीवा (आगमन 19:40)।

गाड़ी संख्या 04192 रीवा–ग्वालियर विशेष का समय

रीवा (प्रस्थान 21:00), कैमा (21:50/21:55), जैतवार (22:38/22:40), मझगवां (23:03/23:05), टिकरिया (23:23/23:25), ओहन केबिन (पास 00:15), चित्रकूटधाम कर्वी (00:38/00:40), अतर्रा (01:15/01:17), बांदा (02:15/02:20), महोबा (03:30/03:32), हरपालपुर (04:20/04:22), मऊरानीपुर (04:43/04:45), निवाड़ी (05:23/05:25), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (07:00/07:10), दतिया (07:40/07:42), डबरा (08:05/08:07), ग्वालियर (आगमन 09:40)।

इस विशेष गाड़ी में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 7 स्लीपर श्रेणी, 4 एसी थ्री टियर, 3 एसी थ्री टियर इकोनॉमी, 2 एसी टू टियर,4 सामान्य द्वितीय श्रेणी एवं 1 दिव्यांगजन एवं लगेज कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन, समय-सारणी एवं आरक्षण की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here