इफको के प्रमुख उत्पादों की प्रयोग विधि एवं उनसे होने वाले लाभ बताए
झांसी। अटल सभागार जिला सहकारी बैंक लि. झांसी में सहकार से समृद्धि के स्वर्णिम 5 वर्ष पूरे होने व सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला सहकारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह, उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता झाँसी मंडल, झाँसी ने की, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार , सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद-झांसी रहे ।
कार्यक्रम में के. पी. सिंह, क्षेत्र प्रबंधक इफको झांसी ने इफको के अन्य उर्वरकों के व्यवसाय के माध्यम से समितियों की लाभ देयता बढ़ाने के उपाय बताए। उन्होंने इफको के सभी उत्पादों की प्रति यूनिट मार्जिन पर चर्चा की। नैनो यूरिया प्लस, नैनो डी.ए.पी., नैनो जिंक, नैनो कॉपर सहित इफको के सभी प्रमुख उत्पादों की प्रयोग विधि एवं उनसे होने वाले लाभ बताए।
उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग से मृदा में जीवांश कार्बन का स्तर लगातार गिर रहा है, अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने के बाद भी उसका लाभ फसल को नहीं मिल पाता, इसके लिए आवश्यक है कि किसी भी प्रकार से मिट्टी में जीवांश कार्बन का स्तर बढ़ाना होगा। सचिवों को प्रोजेक्टर के माध्यम से पूर्व के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में राजेश कुमार, रीजनल मैनेजर, इफको झाँसी ने उर्वरकों के वैश्विक परिदृश्य पर प्रकाश डाला, आपने समितियों को आर्थिक रुप से सुदृढ़ बनाने हेतु इफको के अधिक मार्जिन वाले अन्य उत्पादों का व्यवसाय करने की सलाह दी। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रहे कृष्ण कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता जनपद झाँसी ने सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी जिससे कृषकों को नैनो उर्वरकों एवं अन्य इफको उत्पादों के प्रयोग विधि से पारंगत किया जा सके एवं सचिवों को सभी उत्पादों के बारे ने जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में अखिलेश कुमार कुशवाहा, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक लि. ने सभी सचिवों को सरकार से प्राप्त ब्याज अनुदान वाली रु. 10 लाख की उर्वरक ऋण सीमा का उर्वरक व्यवसाय में अधिकाधिक लाभ उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम में जनपद के समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, एवं जनपद के समस्त सचिवों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में एस.एफ.ए. अजय कुमार, बिक्रय सहायक इफको ई बाजार स्टोर चिरगाँव विवेक सहित 70 लोगों ने भाग लिया।














