यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनज़र नांदेड़–टनकपुर के मध्य एकतरफा विशेष ट्रेन 

0
20

झांसी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 07631 नांदेड़–टनकपुर एकतरफा विशेष रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष रेलगाड़ी 07 जुलाई 2026 को नांदेड़ से प्रस्थान कर टनकपुर तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 07631 नांदेड़ से 07 जुलाई 2026 को रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा मार्ग में पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, *वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर एवं पीलीभीत स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव के साथ 09 जुलाई 2026 को प्रातः 07:30 बजे टनकपुर पहुँचेगी।

झाँसी मंडल के अंतर्गत यह विशेष रेलगाड़ी 08 जुलाई 2026 को ललितपुर स्टेशन पर समय 16:39 -16:41 बजे ठहराव लेगी, वीरांगना ल:क्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 18:00 -18:05 ठहराव लेगी तथा ग्वालियर स्टेशन पर 19:08-19 :10 बजे ठहराव लेगी।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों NTES अथवा 139 से प्राप्त कर लें। यात्रियों से इस नई रेल सेवा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की जाती है I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here