नेपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा, भांजे ने मामा का अपहरण कर दी थी हत्या

0
81
Oplus_16908288

हत्यारोपी भांजा व  साला गिरफ्तार, कार बरामद 

झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लहचूरा थाना पुलिस ने नेपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा कर मृतक के भांजे सहित दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया। हत्या का कारण संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से बताया गया है।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व मध्यप्रदेश के अलीपुरा में एक युवक का जला शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान महोबा के दीदवारा निवासी चंदन सिंह के पुत्र नेपाल सिंह के रूप में हुई थी। इधर, चंदन के लापता होने पर परिजनों ने लहचूरा थाना पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी क्योंकि चन्दन धमना पायक लहचूरा में अपनी रिश्तेदार के घर रहता था। लहचूरा थाना पुलिस को मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ अलीपुरा में एक युवक के जले हुए शव को बरामद होने की सूचना मिली।

लहचूरा पुलिस ने परिजनों के साथ जानकारी की तो शव नेपाल सिंह का निकला। परिजनों की तहरीर पर लहचूरा थाना पुलिस ने नेपाल के गुमशुदा होने के प्रकरण में अपहरण कर हत्या करने की धाराओं की बढ़ोत्तरी कर विवेचना शुरू कर दी। तमाम साक्ष्य मोबाइल सीडीआर, लोकेशन के आधार पर पुलिस ने लहचूरा के धमना पायक निवासी प्रीतम सिंह तथा टोडी फतेहपुर के ग्राम मवई निवासी उसके सारे गोलू उर्फ राजा सिंह को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ की।

पूछताछ में  आरोपी प्रीतम सिंह ने बताया कि नेपाल सिंह उसका मामा है, और वह लगभग 30 वर्ष से उसकी बहन के घर लहचूरा में ही रहता था। उसने अपनी सम्पत्ति भांजे प्रीतम, बहन सुधा देवी व बहनोई के नाम कर दी थी। प्रीतम अपने हिस्से की 30 बीघा जमीन पहले ही बेच चुका था। अब वह अपनी मां के हिस्से की जमीन बेचना चाहता था जिसका नेपाल सिंह विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।

मां हिस्से की सम्पत्ति बेचने में अवरोध नेपाल सिंह को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाकर 29 जून को नेपाल सिंह को मारुति कार (UP93R9600) से उसे अपने साथ ले गए रस्ते में उसकी मारपीट कर हत्या कर दी थी। घटना को छिपाने के लिए अलीपुरा छतरपुर में उसकी लाश फेंक कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव में आग लगा दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here