मिशन कम्पाउन्ड में दुकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर 24 घंटे में मुठभेड में हत्थे चढ़े 

0
116
Oplus_16908288

दो तमंचे, कारतूस एवं चोरी का माल व नगदी बरामद 

झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत सीपी मिशन कम्पाउन्ड में कॉस्मैटिक शॉप में शटर टेड़ी कर चोरी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय शातिर चोर को 24 घंटे में पुलिस ने मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया शत्-प्रतिशत माल बरामद कर जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 3 जुलाई के तड़के लगभग तीन बजे दो चोरों ने मिशन कम्पाउन्ड में विधि सुपर मार्केट की शटर टेड़ी कर नगदी व विविध प्रकार का सामान चोरी कर लिया गया था। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके अलावा क्षेत्र में दो और दुकानों के शटर टेड़ी कर नकदी चोरी कर ली गई थी। इस मामले में विधि सुपर मार्केट के संचालक आकाश राय निवासी चित्रा चौराहा सेन्ट्रल होटल के पीछे सिविल लाइन थाना सीपरी बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सीपरी थाना पुलिस द्वारा 4 जुलाई को तड़के 3.45 बजे वाहन चैकिंग के दौरान सिमरधा गाँव के प्रतीक्षालय के पास से मुठभेड़ के उपरांत दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 01 पैक पियर्स साबुन, 18 स्प्रे अलग अलग प्रकार के, 02 पेन्टीन शैम्पू, 03 डव शैम्पू डव व 01 बड़ा डिब्बा स्प्रे के अलावा 2 देशी तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ 315 बोर एवं 3,930/- नगद रुपये बरामद कर लिए।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम बृजेन्द्र रावत पुत्र बाबूलाल रावत व विरेन्द्र सिंह पुत्र नत्थू कुशवाहा निवासी ग्राम करई थाना करैरा जिला शिवपुरी म०प्र० बताया। उन्होंने स्वीकारा कि बरामद माल व नगदी मिशन कम्पाउन्ड क्षेत्र में दुकान से उड़ाये थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा- 109(1)/317(2)/331(4) BNS व धारा 3/25/28 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here