झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मॅस यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष आर.डी. शर्मा के साथ नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (NCRWU) झांसी के सभी साथियों ने NCRMU की कार्यशैली से प्रभावित होकर मैंस यूनियन में अपनी आस्था व्यक्त की और मण्डल सचिव अमर सिंह यादव व मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान की उपस्थिति में NCRMU की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मण्डल सचिव अमर सिंह यादव व मण्डल अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान ने सभी साथियों को सदस्यता कार्ड व लाल कैप के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। झांसी मंडल में NCRWU के केंद्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारियों एवं सदस्यों का NCRMU में शामिल होने से मान्यता के चुनाव में बड़ा असर देखने को मिलेगा क्योंकि रेल कर्मचारियों को आरडी शर्मा की साख ईमानदार व हितैषी नेता के रूप में है।
नार्य सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन से आये साथियों के नाम इस प्रकार है- आर.डी. शर्मा, सचेन्द्र, माधव सिंह यादव, संजीव निरंजन, भारत भूषण साहू, अभिलाष तिवारी, आकाश अग्निहोत्री, प्रमोद पाल, राजेंद्र कुमार, विक्रम, संजय सिंह, अनिल कुमार, मनमोहन, शान सिंह गुर्जर, कमल सिंह, धनेद्र शर्मा, राजेश निरंजन, शंकर कुशवाहा, वैधनाथ यादव, वरुण मित्तल, मनमोहन, मनीष, अवदेश, अमित रायकवार आदि तथा टीआरएस से हाफिजबान, धर्मेन्द्र वर्मा भी शामिल हुये ।
कार्यक्रम में (पूर्व मंडल अध्यक्ष) डीके खरे, पूर्व सहा. महामंत्री अजय सिंह यादव सहा. महामंत्री बी के यादव भावेश प्रसाद सिंह (मण्डल कार्य अध्यक्ष), (संयुक्त सचिव) मनोज जाट (मण्डल उपाध्यक्ष), सुनील पाल निर्मल सिंह संधू, तेजसिंह मीना, राजेश नामदेव, अनिरुद्ध सिंह यादव, बी के उपाध्य, आदित्य तिवारी, धयान्चंद्र शाक्य श्रीकांत रायकवार, (शाखा सचिव) जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्ववेदी, राजेंद्र यादव, मुकेश मडोरा, बृजमोहन सिंह, उषा सिंह, संजय कुशवाहा, अविनाश कुशवाहा (शाखा अध्यक्ष), संजीवन राय जितेन्द्र खरे, सी एल यादव अनिरुद्ध यादव रोहित शर्मा, सरताज, आदित्य यादव, एन एस यादव, आनंद प्रजापति, मोह. शरीफ नीरज त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे। संचालन मंडल कोषाध्यक्ष जशवंत सिंह ने किया।