झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की गाडी संख्या 01812 वीरांगना लक्ष्मीबाई झासी – ललितपुर मेमू एक्सप्रेस के सञ्चालन समय में यात्रा आरम्भ तिथि अनुसार प्रभावी तिथि 09.12.24 से निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है, यह समय परिवर्तन अग्रिम सूचना तक लागू रहेगा I
नए समयानुसार गाडी संख्या 01812 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से समय 06:15 बजे प्रस्थान कर बिजौली स्टेशन पर 06:30 से 06:31 बजे तक ठहराव लेते हुए, खजराहा स्टेशन पर 6:40-06: 41 बजे, बबीना स्टेशन पर 06:50- 06:52 बजे, बुढपुरा स्टेशन पर 06:59- 7:00 बजे, बसई स्टेशन पर 07:08 -07:09 बजे, माताटीला स्टेशन पर 07:17-07:18 बजे, तालबेहट स्टेशन पर 07:24- 07:25 बजे, बिजरोठा स्टेशन पर 07:39- 07:40 बजे, जखोरा स्टेशन पर 07:48- 07:49 बजे, देलवारा स्टेशन पर 07:59-8:00 बजे ठहराव लेते हुए ललितपुर समय 8:30 बजे पहुंचेगी I
इसी कड़ी में गाडी संख्या 01820 ललितपुर–बीना मेमू के समय में भी निम्नानुसार परिवर्तन किया जा रहा है :
नए समयानुसार गाडी संख्या 01820 ललितपुर से समय 10:15 बजे प्रस्थान कर जीरोन स्टेशन पर 10:24 से 10:25 बजे तक ठहराव लेते हुए, जाखलौन स्टेशन पर 10:33-10:34 बजे, धौरा स्टेशन पर 10:45-10:46 बजे, माताटीला स्टेशन पर 10:55-10:56 बजे, करोंदा स्टेशन पर 11:04 -11:05 बजे, अगासोद स्टेशन पर 11:16-11:17 बजे, ठहराव लेते हुए बीना समय 12:00 बजे पहुंचेगी I