झांसी। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात महिला आरक्षकतरुणा, अनुपमा गौतम को ड्यूटी के दौरान लगेज स्कैनर के पास एक लड़का रोता हुआ मिला। पंूछने पर बताया कि वह अपने परिजनों से बिछुड़ गया है। इस पर उसे पोस्ट पर लाया गया। वहां सहायक उपनिरीक्षक संजय प्रताप कुशवाहा ने जब लड़के से पूछताछ की तो उसने अपना नाम सन्नी कुमार पुत्र संजीव कुमार राय निवासी ग्राम हेमरा थाना वेगुसराय जिला वेगुसराय बिहार तथा आर्मी में सूबेदार अपने मामा का नाम शोभाकांत राय का मोबाइल नम्बर बताया। उनसे सम्पर्क कर सन्नी के बारे में जानकारी दी गयी। इस पर उन्होंने कहा कि उसे पोस्ट पर ही रोक कर रखें। इसके बाद लड़के की मामी निशू देवी पत्नि रंजीत राय निवासी प्लासी लाईन सुबेदार लाल जी के साथ पोस्ट पर उपस्थित हुईं तथा लड़के को अपने भंांजे के रूप में पहचाना। उन्होंने बताया कि यह लड़का तीन दिन से घर से गायब है और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टाउन थाना बेगुसराय में दर्ज है। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक ने एसएचओ बेगुसराय पी0के0 मिश्रा से बात कर इसकी पुष्टि की और लड़के को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।