झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-भीमसेन-खैरार- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले समपार फाटक, मेजर/माइनर ब्रिज, सिग्नल एवं अन्य संरचनाओं का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से अवलोकन किया गया।

श्री सिन्हा ने सर्वप्रथम झांसी मंडल के परौना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सफाई व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का गहनता से मूल्यांकन किया। साथ ही स्टेशन की संचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। तदुपरांत उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सर्कुलेटिंग एरिया का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशन पर स्थित विभिन्न प्लेटफॉर्म स्टालों की गुणवत्ता और सेवाओं का भी मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किये गए विकास कार्यों को देखा । उन्होंने स्टेशन पर बने नए आरक्षण कार्यालय का भी निरीक्षण किया और इसे 15 दिसंबर 2024 तक संचालन में लाने का आदेश दिया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन को स्वच्छ, आधुनिक और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु अपने संकल्प को दोहराया और सभी संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।

उरई स्टेशन से प्रस्थान कर उन्होंने अमृत भारत के अंतर्गत विकसित हो रहे पुखरायां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को देखा, इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद खानपान और अन्य स्टालों का निरीक्षण कर उनके द्वारा बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की परख की। सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर रूम में संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश जारी किए।
पुखरायां से प्रस्थान  कर श्री सिन्हा ने पुखरायां-बिन्नौर के मध्य स्थित समपार फाटक 224 -C का निरीक्षण किया, OHE सम्बंधित सभी मानकों की जांच करायी तथा गेटमैन के ज्ञान को परखा I

इसी क्रम में श्री सिन्हा द्वारा भीमसेन स्टेशन का गहन निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं और संरक्षा पर विशेष जोर दिया I इसके उपरान्त अमृत भारत योजना के अंतर्गत विकसित किये जा रहे घाटमपुर स्टेशन का गहनता से  जायजा लिया I निरीक्षण के क्रम में उन्होंने रागौल स्टेशन तथा खैरार स्टेशन का भी  निरीक्षण किया गया और विकास कार्यों के साथ साथ भीमसेन-खैरार तथा खैरार – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलखंडों पर दोहरीकरण कार्यों की प्रगति के समीक्षा की I

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष  चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर नितिन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे I