झांसी। जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत पर चारपाई पर एक किसान की लाश मिली है। वह गुरुवार रात को खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले में बरुआसागर के कोलवा गांव निवासी हाकिम सिंह यादव (35) खेती किसानी करता था। गुरुवार रात लगभग 9 बजे वह खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। उसके खेत के आसपास के अन्य किसानों की मानें तो हाकिम रात डेढ़ बजे तक जागते रहे और फिर चारपाई पर सो गए। सुबह घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी साधना ने फोन लगाया। तब फोन नहीं उठाया तो साधना खेत पर पहुंची। वहां पर हाकिम चारपाई पर लेटे थे और उनकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि हाकिम की मौत ठंड से या फिर हार्ट अटैक से हुई है।
हाकिम की मौत के बाद घर में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।