झांसी रेल मंडल में नवीन श्रम कानूनों पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

0
46

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी में “नवीन श्रम कानून एवं श्रम संहिताएँ” विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के समन्वय में किया गया।

संगोष्ठी की मुख्य वक्ता सहायक श्रम आयुक्त (ALC), झांसी, सुश्री दक्षिता गढ़वाल रहीं। उन्होंने नवीन श्रम कानूनों एवं श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विशेष रूप से संविदा श्रमिकों (Contract Labour), वेतन भुगतान (Payment of Wages), नियोक्ताओं की वैधानिक जिम्मेदारियों, श्रमिकों के अधिकारों तथा रेलवे में इन प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियों का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन श्रम कानूनों एवं श्रम संहिताओं की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके प्रभावी अनुपालन के प्रति जागरूक करना है, जिससे कार्यस्थल पर विधिक प्रावधानों का समुचित पालन सुनिश्चित किया जा सके।

संगोष्ठी के समापन अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने मुख्य वक्ता सुश्री दक्षिता गढ़वाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झांसी मंडल श्रम कानूनों एवं श्रम संहिताओं के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं विधिक प्रावधानों के अनुपालन के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी. पी. शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) नंदीश शुक्ल, झांसी मंडल के सभी शाखा अधिकारी एवं कल्याण निरीक्षक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here